बीकानेर में वृद्धा की मौत प्रकरण : पुत्री ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप, मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वृद्धा की मौत प्रकरण : पुत्री ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र की सादुल कॉलोनी में रविवार को घर के कमरे में मृत मिली महिला के मामले में अब नया मोड आ गया है। मृतका की बेटी दीपिका सिंह ने अपने अधिवक्ता पिता व उनकी सहयोगी महिला पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। सोमवार सुबह मोर्चरी के आगे मृतका की बेटी-बेटे व अन्य परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की।

सदर पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को सादुल कॉलोनी में राजेन्द्रपाल कौर (63) घर के एक कमरे मृत मिली थीं। प्रथमदृष्या इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। अब इस संबंध में मृतका की पुत्री दीपिका सिंह ने अपने अधिवक्ता पिता गुरविन्द्र सिंह एवं उनकी जूनियर चित्रा ओझा पर हत्या का आरोप लगाया है। दीपिका के मुताबिक, उसके पिता व चित्रा ओझा के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। महिला घर भी आती थी। जब मां व भाई ने विरोध किया, तो पिता कहते कि तुम यहां से निकल जाओ। मैं इसके साथ यहीं रहूंगा। इसके चलते मां राजेंद्रपाल कौर परेशान रहती थीं। कई बार आरोपी पिता ने उसकी माता व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। महिला थाने में एक मामला भी दर्ज है।परिवादिया ने बताया कि 21 मई को आरोपी पिता का फोन आया। वह घर गई, तो मां राजेन्द्र कौर पलंग पर लेटी थीं। मां को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की बेटी की रिपोर्ट पर 302 में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!