बीकानेर में ‘सूर्य किरण’ टीम दिखाएगी करतब:31 जनवरी और 1 फरवरी को नाल हवाई अड्‌डे से उड़ान भरेंगे जांबाज सैनिक

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में ‘सूर्य किरण’ टीम दिखाएगी करतब:31 जनवरी और 1 फरवरी को नाल हवाई अड्‌डे से उड़ान भरेंगे जांबाज सैनिक

बीकानेर

बीकानेर में पहले भी सूर्यकिरण टीम के एयरशो हो चुके हैं। - Dainik Bhaskar

बीकानेर में पहले भी सूर्यकिरण टीम के एयरशो हो चुके हैं।

भारतीय वायुसेना की जांबाज टीम एक बार फिर बीकानेर के आसमान में करतब करती नजर आएगी। जिला प्रशासन और वायुसेना के आपसी समन्वय से ‘सूर्य किरण’ टीम 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीकानेर के नाल हवाई अड्‌डे से उड़ान भरेंगे। ये विमान आसमान में कई तरह की कलाबाजी करते हुए आगे बढ़ेंगे। इससे पहले भी कई बार सूर्यकिरण टीम बीकानेर में अपने जोश का प्रदर्शन कर चुकी है।

लाल व सफेद पट्‌टी वाले यह प्लेन एयरफोर्स की सूर्य किरण ऐरोबेटिक टीम के होंगे। एयर शो के दौरान आसमान में कई तरह की आकृतियां बनाने के साथ ही तेज स्पीड से एक-दूसरे के पास निकलते हैं। विमान को आसमान में पलटी खिलाना, एक से दूसरे विमान को बिल्कुल नजदीक से निकालने जैसे करतब दिखाकर एयरफोर्स साबित करते हैं कि उनकी सैन्य शक्ति कितनी मजबूत है। इससे पहले वर्ष 2018 में बीकानेर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

साल 2007 के आसपास भी बीकानेर के नाल में सूर्य किरण की टीम ने ही लोगों को चकित कर दिया था। तब आम आदमी को एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचने की अनुमति मिली थी। इस आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग रखी है। इस दौरान एयर शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। एयर शो आम आदमी कैसे देख सकता है? इस बारे में भी आज अंतिम निर्णय होगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!