बीकानेर में होगा ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2, अगर आपमें है किसी भी प्रकार का टैलेंट तो यह उत्सव है आपके लिए, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन, पढ़ें ख़बर…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बड़ी ख़बर : बीकानेर में होगा ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2, अगर है आपमें किसी भी प्रकार का टैलेंट तो यह उत्सव है आपके लिए, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन, पढ़ें ख़बर

बीकानेर। आजकल परंपरागत कलाओं से हटकर नई नई कलाओं की उत्पति हो रही है। ऐसे ऐसे हुनर सामने आ रहे हैं जो पहले ना देखे गए, ना सुनें गए, यहां तक कि ऐसे हुनर की कल्पना भी नहीं की गई। लेकिन ऐसे नये हुनर को मंच नहीं मिलता।
रंगत फाउंडेशन ने हर तरह के हुनर को मंच देने का बीड़ा उठाया है। हर हुनरमंद को मंच मिले, उसके सपनों को आकाश मिले, इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गई हुनर श्रृंखला का दूसरा सीजन शीघ्र ही आयोजित किया जा रहा है। रंगत फाउंडेशन ने पहला सीजन 25 अक्टूबर 2024 को दिवाली उत्सव- हुनर नाम से आयोजित किया था। वहीं अब दूसरा सीजन ग्रीष्म उत्सव – हुनर नाम से आयोजित किया जा रहा है। हुनर-2 की ब्रांड एम्बेसडर सांस्कृतिक आइकन व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय होंगी। वहीं अलग अलग क्षेत्रो में बीकानेर की विशेष हस्तियां इसकी प्रमोटर होंगी।
फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि हुनर 2 में भी स्टेज और नॉन स्टेज दोनों ही श्रेणी की कलाओं को मंच मिलेगा। हुनर आपका, मंच हमारा वाक्य को साकार करती इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी किसी भी तरह के हुनर का प्रदर्शन कर सकता है। मंच की तरफ से किसी भी हुनर पर कोई पाबंदी नहीं होगी लेकिन अश्लील, फूहड़ व भारतीय संस्कृति को दूषित करने वाली सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा। रोशन बाफना के अनुसार अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। चुनिंदा प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कला सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं राजस्थान की संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर द्वारा कुछ विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार ऐसे प्रतिभागियों को दिए जाएंगे जिनकी प्रस्तुति में राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरत झलक होगी।आयोजकों की तरफ से कुछ विशेष चयन भी किए जाएंगे, जिन्हें आगामी वीडियो एल्बम्स में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। हालांकि यह चयन प्रतियोगिता से बाहर व स्वतंत्र रहेगा। इच्छुक हुनरमंद रंगत फाउंडेशन के इंस्टाग्राम पर या इस नंबर 7014330731 पर अपना पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर वाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!