बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े डूंगर कॉलेज के प्रताप सभागार में आज ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी द्वारा म्यूजिक, होम साइंस, व जैनोलॉजी, विभाग का उदघाटन किया गया । I इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने दूरदर्शन और आकाशवाणी से विशेष बातचीत में कहा कि राजकीय डूंगर महाविद्यालय में तीन नए विषयों म्यूजिक ,जैनोलॉजी तथा होम साइंस प्रारंभ किया गया है।जिसकी मांग विद्यार्थियों द्वारा की जा रही थी तथा मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इसकी घोषणा की गई थी उन्होंने कहा कि यह तीनों ही विषय विद्यार्थियों की रुचि के हैं इसके कारण विषय प्रारंभ होने के साथ ही तीनों विषयों में 100 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में राज्य सरकार के प्रयासों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत प्रगति हुई है। 2018 तक जहां राज्य में 230 राजकीय कॉलेज थे वहीं पिछले 3 सालों में बालिकाओं के 32 नए कॉलेजों सहित राज्य में 123 नए सरकारी महाविद्यालय खोले गए हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में भी राज्य सरकार शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में अपने किए वादों की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने कहा कि इन तीनों ही विषयों में प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाएं भी महाविद्यालय द्वारा प्रारंभ कर दी गई है तथा तीनों ही विषयों में पहले ही सत्र में प्रत्येक विषय में 100 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। इस दौरान उपस्थित तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक शांता भूरा ने डूंगर महाविद्यालय में जैनोलॉजी विषय प्रारंभ करने के लिए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जैनोलॉजी के प्रारंभ होने से तनाव की जिंदगी में योग ध्यान व जीवन विज्ञान के अध्ययन से विद्यार्थियों में दिमाग व चित्त की शांति और पढ़ने की रूचि में इजाफा होगा।
Latest Posts
- दीपावली से पहले महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम होंगे जारी, अधिकांश परिणाम घोषित
- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीकानेर आये

- दीपावली के अवसर पर रविवार को खुली रहेगी बीकानेर फल सब्जी मंडी, सोमवार को रहेगा अवकाश
- विज्ञान केवल अध्ययन का नहीं समस्याओं के समाधान का भी है माध्यम : डॉ. मेघना शर्मा

- Indian Army Organises Civil Defence Master Trainers Programme at Bikaner Military Station, 50 Volunteers Undergo Specialised Training in Emergency Preparedness and Cyber Defence

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


