दीपावली के अवसर पर रविवार को खुली रहेगी बीकानेर फल सब्जी मंडी, सोमवार को रहेगा अवकाश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 3 नवंबर 2026।बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी, बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के पावन अवसर एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि इस बार रविवार, 8 नवंबर 2026 को बीकानेर फल सब्जी मंडी से खुली रहेगी, जबकि सोमवार, 9 नवंबर 2026 को दीपावली की राम-राम के उपलक्ष्य में मंडी का अवकाश रहेगा।

सोसायटी के अध्यक्ष मुकुल झाम्ब ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार पर आमजन को फल एवं सब्जियों की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से कार्यकारिणी की बैठक में विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष ने समस्त व्यापारी भाइयों से इस निर्णय में सहयोग करने की अपील की, ताकि दीपावली के अवसर पर आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

Categories:
error: Content is protected !!