जिम्नास्टिक शो रहा आकर्षण का केंद्र, कल होगा चैंपियनशिप का समापन
बीकानेर, 3 नवंबर। प्रथम राजस्थान राज्य यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2026-27 के अंतर्गत मंगलवार को करणी सिंह इंडोर स्टेडियम, बीकानेर में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा संतोष व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर द्वारा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
जिम्नास्टिक शो ने दर्शकों का मन मोहा
मंगलवार को आयोजित जिम्नास्टिक शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। शो को दर्शकों का भरपूर उत्साह और सराहना मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन IAS तथा विशिष्ट अतिथि श्री ललित छाबड़ा, आयकर अधिकारी एवं श्री धीरज जोशी, निदेशक वित्त, नगर निगम थे।
इस अवसर पर श्री अनुज डाल, RPS, CO सिटी, डॉ. सुनीलम, श्री सुरेंद्र हर्ष तथा श्री सुरेश बिश्नोई, PRO बीकानेर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चेन सिंह राठौड़ कोटा से बीकानेर पहुंचे। इस अवसर पर उनका राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति का उत्साह बढ़ा।
आज की प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
मंगलवार को आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
वैग ग्रेड 9 बालिका ओपन एज – वॉल्ट
- निष्ठा शर्मा, अजमेर – 9.050 अंक
- रानी जोशी, जयपुर – 7.250 अंक
- कृष्णा, नागौर – 6.700 अंक
मैग ग्रेड 8 बालक – फ्लोर एक्सरसाइज
- तिरिशांत शर्मा, अजमेर – 10.200 अंक
- अर्पित सिंह भारद्वाज, टोंक – 9.900 अंक
- लाल सिंह, जोधपुर – 9.600 अंक
मैग ग्रेड 8 बालक – हॉरिजॉन्टल बार
- अर्पित सिंह भारद्वाज, टोंक – 9.250 अंक
- प्रताप सिंह, भीलवाड़ा – 9.000 अंक
- लाल सिंह, जोधपुर – 4.900 अंक
मैग ग्रेड 8 बालक – स्टिल रिंग्स
- सुशील, नागौर – 9.950 अंक
- कुश कुमार, जयपुर – 9.300 अंक
- कृष्णा परिहार, अजमेर – 9.150 अंक
वैग ग्रेड 8 बालिका ओपन एज – फ्लोर एक्सरसाइज
- पल्लवी गोस्वामी, भीलवाड़ा – 5.950 अंक
- कीर्ति सिंह राठौड़, उदयपुर – 5.900 अंक
- कशिश, नागौर – 5.550 अंक
मैग ग्रेड 7 बालक – वॉल्ट
- वंश राठौड़, भीलवाड़ा – 8.850 अंक
- खुशीराम सैनी, टोंक – 8.550 अंक
- हृदयान्श जोशी, भीलवाड़ा – 8.200 अंक
मैग ग्रेड 7 बालक – स्टिल रिंग्स
- गौरव प्रसाद, जयपुर – 5.700 अंक
- अक्ष मलू, भीलवाड़ा – 3.800 अंक
- लक्ष्य देव, जयपुर – 2.000 अंक
मैग ग्रेड 7 बालक – पॉमेल हॉर्स
- अनीश, बीकानेर – 3.600 अंक
- प्रशांत चावरिया, पाली – 3.300 अंक
- हृदयान्श जोशी, भीलवाड़ा – 3.050 अंक
राजस्थान टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा
चैंपियनशिप के दौरान राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक भी स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में यहां से चयनित होने वाली राजस्थान टीम की मुंबई में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भागीदारी तथा खिलाड़ियों की यात्रा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष CA सुदीश शर्मा को मुंबई में राजस्थान टीम की व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के प्रदर्शन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
कल होगा समापन समारोह
चैंपियनशिप का समापन समारोह बुधवार, 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में बीकानेर के महापौर श्री अनिल कल्ला तथा बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समापन समारोह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के टीम चैंपियनशिप परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।






