बीकानेर! रेलवे की लापरवाही से यात्री परेशान:दादर ट्रेन में एसी कोच के टॉयलेट से नल चोरी, यात्रियों ने दो जगह ट्रेन रोकी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे की लापरवाही से यात्री परेशान:दादर ट्रेन में एसी कोच के टॉयलेट से नल चोरी, यात्रियों ने दो जगह ट्रेन रोकी
बीकानेर


जाेधपुर स्टेशन पर किया हंगामा
दादर के लिए रवाना हुई ट्रेन के एसी काेच के टाॅयलेट से नल चाेरी हाे गए। रेलवे की लापरवाही से परेशान यात्रियाें ने दाे जगह ट्रेन राेक दी। जाेधपुर स्टेशन पर हंगामा किया। किसी प्रकार एक-दाे नल चालू कर ट्रेन काे रवाना किया गया। बीकानेर-दादर ट्रेन के थर्ड एसी काेच बी5-बी6 के कुछ टाॅयलेट में नल नहीं थे। कुछ में खराब पड़े थे। इस वजह से दाेनाें काेच में पानी भी नहीं भरा गया था।

यात्रियों ने टीटी से शिकायत की। जब काफी देर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ ताे गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन को राईका बाग स्टेशन पर करीब एक घंटे रोके रखा। किसी प्रकार ट्रेन जोधपुर स्टेशन पहुंची। वहां रेल प्रशासन ने कुछ कर्मचारियाें काे नए नल लगाने और पुराने ठीक करने के लिए भेजा।

यात्रियों ने गुस्से में आकर भगत की कोठी पर फिर ट्रेन रोक दी। यात्री जतिन कोचर ने फाेन पर बताया कि कर्मचारी 1-2 नल ही चालू कर पाए। सीनियर डीसीएम महेश चंद जेवलिया ने बताया कि ट्रेन सोमवार को मेन्टेनेंस के बाद नाल में खड़ी करवाई गई थी। इस दौरान नल चोरी हाे गए।

Categories:
error: Content is protected !!