बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी का किया अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 31 जुलाई। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज नव नियुक्त कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बीकानेर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं आमजन की सुविधा के लिए पुलिस एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिससे बाजार क्षेत्र में सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बना रहे।

कोट गेट थानाधिकारी श्री मनोज तिवाड़ी ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन सदैव व्यापारियों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, सचिव श्री संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश अग्रवाल तथा सह सचिव श्री प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!