NATIONAL NEWS

बीकानेर ! लोकसभा के लिए आज आवेदन करेंगे कांग्रेसी:पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया रविवार शाम सर्किट हाउस में लेंगे आवेदन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लोकसभा के लिए आज आवेदन करेंगे कांग्रेसी:पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया रविवार शाम सर्किट हाउस में लेंगे आवेदन

बीकानेर

बीकानेर लोकसभा चुनाव से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता रविवार को आवेदन कर सकेंगे। संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम इसी कार्य के लिए बीकानेर पहुंच रहे हैं। रविवार शाम पांच बजे सर्किट हाउस में आवेदन लिए जाएंगे।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता और संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन का सिलसिला शुरू हाे गया है। इसके लिए नियुक्त प्रभारी वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम 4 फरवरी को शाम 5 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वत्सस ने बताया की दोनों प्रभारी बीकानेर लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बनने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। एक-एक दावेदार से बात करते हुए जीत की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की संवाद कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष, जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य पार्षद, प्रधान, सरपंच, पंच और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे।

कल फटकारा था प्रदेशाध्यक्ष ने

बीकानेर में शुक्रवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अनुपस्थित पदाधिकारियों को फटकार लगाई थी। प्रदेशाध्यक्ष ने शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को संवाद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे नेताओं को बाहर निकालने के लिए प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए थे। अब तक ऐसे कोई प्रस्ताव नहीं बनाए गए हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!