बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का पारीक चौक व बंगलानगर में अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1774786106405556436?t=0E5b12oQ2nQvPLHaHy1Nuw&s=19

[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का पारीक चौक व बंगलानगर में अभिनंदन किया गया बीकानेर के पारीक चौक पर स्व. श्री बजरंग लाल पारीक स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता और समृद्ध भारत’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कहा मोदी सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों व वंचितों की आवाज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करके समाज का मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का परचम फहराया है। ऐसे सशक्त नेतृत्व को देश की जरूरत है। वो तभी संभव है,जब आप अपने मतों की ताकत से भाजपा को विजय बनाएंगे और मोदी को मजबूती प्रदान करेंगे। मेघवाल ने कहा कि हमारा परिवार कमल परिवार की सोच के साथ हम सभी को देश के विकास में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बदौलत ही आज मैं बीकानेर की पैरवी देश की सबसे बड़ी पंचायत में कर रहा हूं। आपके आशीर्वाद से तीन बार क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। जनता के उत्साह और स्नेह को देखकर लगता है कि इस बार जनता ओर अधिक प्यार मतों के रूप में मुझे देकर संसद भेजेगी। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। प्रदेश की जनता ने राजस्थान में भाजपा को बहुमत दिलाया है। अब डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताएं, जिससे विकास का यह क्रम बरकरार रह सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सूरज अस्त हो रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। जबकि भाजपा और मोदी ने देश की जनता के साथ किया प्रत्येक वादा निभाया है। इससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में कमल के निशान के आगे बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएं। इस मौके पर विधायक जेठानंद व्यास, संपत पारीक,पार्षद श्याम सुन्दर व्यास,मांगीलाल विश्रोई,पार्षद प्रतिनिधि फारूख चौहान,रमजान अब्बासी,कैलाश पारीक,मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,पूर्व पार्षद सोहनलाल प्रजापत,अशोक बोबरवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मेघवाल का अभिनंदन कर जीत का भरोसा दिलाया।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!