बीकानेर ! विवाहिता ने छत पर लगे हुक से लगाया फंदा:15 महीने पहले हुई थी शादी; सुसाइड को लेकर पुलिस जांच में जुटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विवाहिता ने छत पर लगे हुक से लगाया फंदा:15 महीने पहले हुई थी शादी; सुसाइड को लेकर पुलिस जांच में जुटी

महज 15 महीने पहले विवाह करने वाली एक 21 वर्षीय विवाहिता ने शनिवार सुबह फांसी लगा कर सुसाइड कर ली। घटना श्रीडूंगरगढ़ गांव के देराजसर गांव की है। जहां घटना के बाद से परिजन सन्न है। पुलिस ने भी इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शेरूणा थाना क्षेत्र के गांव देराजसर में निवासी शिवलाल नाई की पत्नी पूजा ने अपने घर पर छत पर बने चौबारे में वहां लगे हुक से खुद को फांसी लगा ली। घर के ही किसी सदस्य को सबसे पहले पता चला कि पूजा ने फांसी लगा ली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आई। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्च्युरी में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर धीरदेसर पुरोहितान गांव से मृतका के पीहर पक्ष के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ससुराल पक्ष ने पीहर पक्ष के सदस्यों को घटनाक्रम के बारे में बताया गया।

अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है। शादी को महज 15 महीने हुए थे, ऐसे में पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। इस मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को दी जा सकती है।

Categories:
error: Content is protected !!