बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष होंगे जुगल राठी:पूर्व प्रत्याशी ने दिया समर्थन, मनमोहन कल्याणी को 29 वोटों से हराया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव में जुगल राठी ने मनमोहन कल्याणी को 29 वोट से हरा दिया है। मंगलवार को मॉर्डन मार्केट में हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। चुनाव को लेकर बीकानेर के व्यापारियों में काफी हलचल देखने को मिली।

व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष बने जुगल
इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी फिर से दावेदार थे, जबकि उनके सामने इस बार जुगल राठी थे। पिछली बार कल्याणी ने रवि पुरोहित को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार स्वयं रवि पुरोहित ने ही जुगल राठी को समर्थन दे दिया। जिससे जुगल राठी की राह आसान लग रही थी। परिणाम भी वैसा ही आया। जुगल राठी ने 29 वोट ज्यादा लेकर जीत निश्चित कर ली।

सुबह से मॉर्डन मार्केट स्थित उद्योग मंडल कार्यालय के पास भारी मात्रा भीड़ थी। अलग-अलग टैंट लगाकर दोनों पक्ष अपने अपने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में थे। इस संगठन में बीकानेर के सभी संगठनों के प्रतिनिधि मतदाता है। ऐसे में एक-एक मतदाता को एकत्र करके मौके पर लाया गया। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना हो गई, जिसमें राठी विजय घोषित हुए।

Categories:
error: Content is protected !!