बीकानेर शहर की संकरी गलियों से कचरा संग्रहण हेतु नगर निगम द्वारा आज से शहर में तिपहिया रिक्शा की शुरुआत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। शहर की स्वच्छता एवं घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और भी प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से बीकानेर शहर के परकोटे की संकरी गलियों में कचरा संग्रहण हेतु तिपहिया रिक्शा आज से प्रारंभ किए गए।
शहर के लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर के आगे से महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर इन रिक्शा को रवाना किया।इस दौरान विशेष बातचीत में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि “मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी” को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा शहर के अंदरूनी इलाकों से कचरा संग्रहण हेतु यह योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत शहर के हर घर से कचरा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर से कचरा निकासी हेतु “सकिंग मशीन” भी प्रारंभ करने की योजना है ।उन्होंने शहर वासियों से अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निगम निगम से सहयोग करने की अपील की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!