बीकानेर हनीट्रैप का शिकार:ग्राम विकास अधिकारी हनीट्रैप का शिकार, महिला ने 40 हजार ऐंठे, मामला दर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हनीट्रैप का शिकार:ग्राम विकास अधिकारी हनीट्रैप का शिकार, महिला ने 40 हजार ऐंठे, मामला दर्ज

  • कुछ समझ आया तो मैंने तुरंत कॉल काट दी

मोबाइल पर वीडियो कॉल के द्वारा अश्लील वीडीयो स्क्रीन रिकॉर्ड कर दो साल तक एक महिला ने एक ग्राम विकास अधिकारी से रुपए ऐंठे। ग्राम विकास अधिकारी ने हनीट्रैप से परेशान होकर थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ग्राम विकास अधिकारी 59 वर्षीय रोहिताश कुमार मेघवाल ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले मेरे व्हाट्सअप पर एक वीडियो कॉल आई और कॉल रिसीव करते ही सामने एक औरत न्यूड हो गई। कुछ समझ आया तो मैंने तुरंत कॉल काट दी।

फिर औरत का ऑडियो कॉल आया। उसने मुझे अश्लील वीडियो बना लेने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सरकारी सेवा में होने के कारण मैं डर गया और इसी डर के कारण वीडियो डिलिट करने के लिए रुपए देने की हां भर ली। आरोपी महिला ने उसे चौधरी होटल बुलाया व रुपए लिए। महिला बार बार रुपए मांगती है और डर के कारण मैंने 40 हजार रुपए उसे दे दिए। अब महिला ने फिर से 10 हजार रुपए और मांगे है।

Categories:
error: Content is protected !!