भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शेखावत को पीएचडी की उपाधि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह शेखावत को महात्मा गांधी पर किए गए शोध के लिए जैन विश्व भारती लाडनूं द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलासफी ( पीएचडी ) की उपाधि प्रदान की गई है।
शेखावत को जैन विश्व भारती लाडनूं के अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर रविंद्रसिंह राठौड़ के निर्देशन में ” गांधी के राजनीतिक आंदोलन एवं सामाजिक सुधार रचनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में एक अध्ययन” विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है ।
शेखावत को यह उपाधि 12 नवंबर को लाडनू में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र के कर कमलों से प्रदान की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!