बीकानेर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में सदस्यता अभियान को लेकर शहर और देहात की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन कल रविवार को सुबह 10:30 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में किया जाएगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री व सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक आईदान सिंह भाटी उपस्थित रहेंगे कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर, संगठन के जिला पदाधिकारी, जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री अपेक्षित रहेंगे।
भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला कल
August 24, 2024
1 Min Read








Add Comment