भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।
लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में अदिति राजवंशी और पवन किशोर चांडक को जिला सह संयोजक तथा संगीता सेठिया और तेज सिंह परिहार को जिला महामंत्री एवम् माधुरी शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह बल्लर, विक्रांत भाटी और नीरज हांडा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए सभी दस मंडलों में संयोजकों की भी नियुक्ति की जायेगी।

Categories:
error: Content is protected !!