भीषण गर्मी लू (हीट वेव) के चलते जिला कलक्टर करेंगे कक्षा 8 तक के बालकों का स्कूल समय परिवर्तन, अवकाश घोषित करने के लिए भी सत्रांत तक अधिकृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर तक के विद्यार्थियों का समय परिवर्तन/अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को सत्रांत तक के लिए अधिकृत किया गया है।जारी आदेशों में कहा गया है कि वे इस हेतु अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करें कि विद्यालयों के अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन बाधित न हो। यह समय परिवर्तन / अवकाश भीषण गर्मी की परिस्थिति के मध्यनजर केवल विद्यार्थियों हेतु ही किया जावे।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!