मंगलम इलेवन और श्री बालाजी बीकानेर की टीमों ने जीते अपने मैच,रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 में हुए दो मैच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मंगलम इलेवन और श्री बालाजी बीकानेर की टीमों ने जीते अपने मैच
रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 में हुए दो मैच
बीकानेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्यण सेवा संघ एवं वैष्णव ब्राह्यण नवयुवक मंडल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रामावत समाज राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि शुक्रवार को बारिश की वजह से दो ही मैच हो सके। पहला मैच बीकानेर रॉयल्स बनाम मंगलम इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकानेर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलम इलेवन की टीम ने आसानी से जीत अपने नाम की। इस मैच में अंजनी रामावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा मैच जय जबरेश्वर भैरूनाथ बनाम श्री बालाजी बीकानेर के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री बालाजी बीकानेर की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 126 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए जय जबरेश्वर भैरूनाथ की टीम 100 रन ही बना सकी और श्री बालाजी बीकानेर की टीम ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अखिल रामावत को चुना गया। कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद रामावत ने बताया कि मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ियों को प्रताप दास रामावत, भोमदास रामावत, अशोक रामावत, भरत रामावत ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रामावत समाज अध्यक्ष बृजमोहन रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 7.30 बजे देसाणा इलेवन बनाम भोलेनाथ फाइटर के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच सुबह 10.30 बजे नत्थूसर इलेवन बनाम नाल इलेवन के मध्य होगा। खेलमंत्री सचिन रामावत ने बताया कि तीसरा मैच दोपहर 1.30 बजे आरसीपी गोगागेट बनाम जस्सूसर स्पोर्ट्स के मध्य खेला जाएगा। यह तीनों मैच 15 ओवर के खेले जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!