मंगलवार को आएंगी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 25 अक्टूबर। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल 26 अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। श्रीमती बेनीवाल दोपहर 12 बजे से जिले में संचालित बाल गृहों, अस्पतालों, पुलिस थानों, छात्रावासों आदि का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 3ः30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। श्रीमती बेनीवाल मंगलवार को सायं 5 बजे बीकानेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Categories:
error: Content is protected !!