मंशापूर्ण महादेव मंदिर में किया महाकाल श्रृंगार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर ।आज सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबूजी प्लाज़ा, पुरानी जेल रोड के पास स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में महादेव का अद्भुत श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी भवानी सेवग ने बताया कि भक्त मंडल द्वारा उनके सानिध्य में महादेव जी का घी से अभिषेकर किया गया उसके पश्चात महाकाल रूप का विशेष श्रृंगार किया गया।

मंदिर के अन्य पुजारी पंकज सेवग ने बताया कि महादेव का श्रृंगार में प्रतिक सोनी, गौतम सोनी, गट्टू सोनी जयंत सोनी, सचिन सोनी, मयंक सोनी, गौतम गहलोत भावना सेवग, दीपेंद्र सेवक आदि का सहयोग रहा।
सावन माह व पुरुषोत्तम मास के अबसर पर दिन भर भगवान महादेव के इस विशेष श्रृंगार के दर्शन हेतु भक्तों का जमावड़ा रहा।

Categories:
error: Content is protected !!