मणि और कंचन का संयोग लाभप्रद:- चौधरी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्लान इंडिया द्वारा साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि वरिष्ठ अध्यापक मोटाराम चौधरी ने कहा की मणि और कंचन के संयोग से निखार आता है छात्राएं साइकिल पाकर प्रफुल्लित दिखाई दे रही है प्लान इंडिया द्वारा छात्राओं को शिक्षित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है इसी के तहत उन्हें अपने घर से नियत स्थान तक आने में साइकिल उनके लिए सुविधाजनक होगी ।
शिव भवन ट्रस्ट के व्यवस्थापक किशन सारण ने कहा कि छात्राएं शिक्षा के प्रति जागरूक रहे 21 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने कहा कि गांवों में छात्राओं का सखी संगम समूह बाल विवाह रोकथाम के लिए अनवरत प्रयास कर रहा हैं जो प्राधिकरण द्वारा फैलाई जा रही जन चेतना का परिणाम है कि गांवों में युवतियां शिक्षा की अलख जगा रही हैं।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ज्ञानेंद्र श्रीमाली एवं विजय सिंह ने बताया कि 3000 बालिकाओं को राजस्थान स्टेट बोर्ड से जोड़ते हुए ओपन बोर्ड की 10 वीं एवं 12वीं परीक्षा की परीक्षा दिलवाई जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!