मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन परिवार द्वारा इस वर्ष 1000 यूनिट से अधिक ब्लड, 120 एसडीपी प्लेटलेट्स की व्यवस्था,2500 रक्तदाताओं ने किया अपना रक्तदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1741488270276694079?t=Tp-f5Z2k5HMKG07Uwv1arA&s=19

बीकानेर। मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन परिवार बीकानेर जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का एक रक्तदान सेवी संस्थान है। जिसकी तरफ से वर्ष 2023 में बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए लगभग 1000 यूनिट लाइव ब्लड और 120 एसडीपी/प्लेटलेट्स की व्यवस्था की जा चुकी हैं। बीकानेर के शहर और ग्रामीण अंचल में लगे रक्तदान शिविर में लगभग 2500 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान देकर मानवता की सेवा का फर्ज निभाया।
मरुधरा परिवार के रविशंकर ओझा ने बताया कि हर वर्ष हमारे साथ प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवा और महिला रक्तदात्री भी जुड़ती है। कैंसर मरीजों, बोनमेरो, सर्जरी के लिए आए हुए मरीज और प्रसव के समय भी रक्त की आवश्यकता होती हैं।
मरुधरा के सदस्य कानि. मुखराम जाखड़ ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में अपना रक्तदान कर सकता है और महिला के लिए यह चार माह की अवधि होती हैं। रक्तदान से आप हार्ट को बीमारी, कोलोस्ट्रोल लेवल और अन्य गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप अगर रक्तदान करना चाहते है तो अपने नजदीकी ब्लड बैंक या मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के फेसबुक पेज पर दिए हुए संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!