मल्टीमीडिया प्रदर्शनी शनिवार से, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे उद्घाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 13 जनवरी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मैदान में अमृतयात्रा (INDIA@2047) पाँच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन 14 से 18 जनवरी तक किया जाएगा।प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार सांय 4 बजे केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांदले ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें वर्चुअल रियलिटी, मोशन गेम्स, ऑनलाइन क्विज, 360 डिग्री कैमेरा, सेल्फी मिरर आदि के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजक और आकर्षक ढंग से विभिन्न योजानाओं की जानकारी दी जाएगी और भविष्य के प्रौद्योगिकी सम्पन्न भारत के दर्शन कराये जाएंगे।केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांदले ने बताया कि प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से दर्शक नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपनी जीवंत उपस्थिति महसूस कर पाएंगे। ऑनलाइन क्विज के माध्यम से दर्शक यहां लगाए गए टैबलेट पर क्विज में भागीदार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के विभिन्न जोन में अलग-अलग विषयों और योजनाओं पर जानकारी प्रदर्शित की गई है। प्रत्येक जोन में एक एलईडी टीवी लगा है, जिस पर उस विषय या योजना से सम्बन्धित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यहाँ लगाए गए कैमरे के माध्यम से 360 डिग्री एंगल में दर्शक अपना वीडियो बना सकते हैं तथा सेल्फी मिरर के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त दर्शक मोशन गेम्स और फिजिकल एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं।केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांदले ने बताया कि मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में आजादी के महानायक, राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत, महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, भारतीय जनऔषधि परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया, अग्निपथ योजना, किसानों से सम्बन्धित योजनाएं, पोषण और मिशन इंद्रधनुष योजना, गतिशक्ति योजना, नयी शिक्षा नीति सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर पैनल लगाए गए हैं। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तरी, पुशअप्स प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत गायन स्पर्धा, नृत्य स्पर्धा जैसी अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी । प्रदर्शनी 14 जनवरी से 18 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

Categories:
error: Content is protected !!