महापौर ने दी रक्षा वैज्ञानिक डॉ एच पी व्यास को श्रद्धांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।मशहूर रक्षा वैज्ञानिक, डीआरडीओ के पूर्व निदेशक एवं ईसीबी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ एच पी व्यास का निधन 11 अक्टूबर को हो गया। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर स्वर्गीय डॉ व्यास के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
महापौर ने डॉ व्यास के पुत्र डॉ सुधांशु व्यास को पितृशोक पर ढांढस बंधाते हुए अपने साथ पूरे परिवार को संभालने की बात कही। महापौर ने बताया की डॉ एच पी व्यास जी का निधन बीकानेर ही नही अपितु सम्पूर्ण देश के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ व्यास जैसे देशभक्त वैज्ञानिकों की वजह से ही देश रक्षा क्षेत्र में नए उपकरणों एवं प्रबंधन से नए आयाम स्थापित कर पाया है। डॉ व्यास के प्रेरणादायी जीवन से सभी को मार्गदर्शन लेकर अपने आप को राष्ट्रसेवा में समर्पित भाव से जुटना चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी विक्रम सिंह राजपुरोहित,पार्षद हिमांशु शर्मा एवं समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!