महापौर सुशीला कंवर ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,शहर तथा नगर निगम से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महापौर सुशीला कंवर ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
शहर तथा नगर निगम से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

बीकानेर 3 दिवसीय कार्यक्रम के लिए पधारे महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र से महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की । लक्ष्मी निवास पैलेस में हुई शिष्टाचार भेंट करीब 20 मिनट चली। महापौर सुशीला कंवर ने शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर तथा नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


इस दौरान महापौर ने राज्य अभिलेखागार से मंगवाए गए पुरातत्व महत्व वाले सुखसेज नामक महिला द्वारा जोधपुर महाराजा को लिखा गया पत्र तथा आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत आईएएस महेंद्र खडगावत द्वारा राजस्थान के स्वतंत्रता सैनानियों की जानकारी संकलित कर उन पर लिखी गई पुस्तक भेंट की।

Categories:
error: Content is protected !!