महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात प्रथम बार विश्वविद्यालय द्वारा दी जाएगी मानद उपाधि:प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात प्रथम बार विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि दिए जाने के निर्णय के क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अरुण योगीराज को विश्वविद्यालय कुलाधिपति एवं राज्यपाल राजस्थान श्री हरी भाऊ बागडे द्वारा कला संकाय में मानद उपाधि विद्या वाचस्पति PhD प्रदान की जाएगी विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी एवं अतिरिक्त कुल सचिव डॉ विठ्ठल बिस्सा ने बताया कि इस हेतु आगामी 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित होगा जिसमें विश्वविद्यालय कुलाधिपति श्री हरी भाऊ बागडे एवं कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अरुण योगीराज को मानद उपाधि प्रदान करेंगे इस हेतु राज्यपाल राजस्थान श्री हरी भाऊ बागडे ने अपनी सहमति विश्वविद्यालय को प्रदान कर दी है समारोह को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अरुण योगीराज 14 अप्रैल को बीकानेर आएंगे श्री अरुण योगीराज बीकानेर प्रवास के दौरान विश्वविद्यालय में संचालित ड्राइंग एंड पेंटिंग फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों , शिक्षकों तथा कला प्रेमियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की स्थापना 2003 के पश्चात नो दीक्षांत समारोह आयोजित किये जा चुके हैं जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा लाखों बच्चों को उपाधि एवं मैडल प्रदान किए गए हैं विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की पहल पर प्रथम बार विश्वविद्यालय विद्या परीषद एवं प्रबंध बोर्ड द्वारा देश के ख्याति नाम व्यक्तियों जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है उन्हें विश्वविद्यालय में मानद उपाधि दिए जाने का निर्णय लिया था उसी कड़ी में यह आयोजन किया जा रहा है प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अरुण योगीराज ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में विशेष उपलब्धि हासिल की है उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियों में विशेष रूप से कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति अमरनाथ धाम में निर्मित मूर्ति आदि अनेक कार्य उनकी बेहतरीन कला के नमूने हैं श्री योगीराज को देश-विदेश की अनेक संस्थाओं ने कला के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!