महिलाओं की रात्रि चौपाल जिला कलेक्ट्रेट पर कल अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महिलाओं की रात्रि चौपाल जिला कलेक्ट्रेट पर कल अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा आयोजित होगी।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि कल दिनांक 27 मई को स्थानीय त्यागी वाटिका स्थित मोती भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले संबोधित करेंगी। मरियम धवले शिक्षा निदेशालय पर शिक्षक संघ शेखावत के पड़ाव को भी बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगी। इसी क्रम में डॉ सीमा जैन ने बताया कल शाम को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा की जाएगी चौपाल में राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले तथा राज्य प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव आशा शर्मा संबोधित करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!