NATIONAL NEWS

महिलाओं को प्रभावित करने के लिए बना था सेना का फर्जी अधिकारी, पाकिस्तान की ISI पड़ गई पीछे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: एक युवक को सेना का फर्जी अधिकारी (Fake Officer) बनकर महिलाओं को इंप्रेस करना उस समय महंगा पड़ गया जब पाकिस्तान की एजेंसी ISI उसे अपना एजेंट बनाने के लिए पीछे पड़ गई. हालांकि पुलिस ने उसे सेना का फर्जी अधिकारी बनने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए सेना का फर्जी अधिकारी बना था.
पाकिस्तान की आईएसआई मान रही थी उसे असली अफसर:
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ISI उसे एक असली आर्मी अफसर मान रही थी. दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी दिलीप कुमार (40) नाम के गिरफ्तार फर्जी आर्मी कैप्टन (Fake Army Captain) से पूछताछ के लिए सेना के खुफिया अधिकारी, IB और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (Specail Cel) की टीमें ग्रेटर कैलाश थाने में पहुंच गई हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से आर्मी का एक फर्जी ID कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े लोग दिलीप कुमार को आर्मी का असली अधिकारी समझते हुए हनी ट्रैप के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे.
100 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य:
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को शुक्रवार को ग्रेटर कैलाश-1 में अर्चना रेड लाइट के पास एक सैन्य अधिकारी के रूप में घूमते वक्त गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि वह 100 से अधिक वॉट्सऐप ग्रुप का सदस्य है और 100 से अधिक महिलाओं के संपर्क में है. वह कई अन्य देशों के वॉट्सऐप नंबरों के भी संपर्क में है.
कई अंतर्राष्ट्रीय नंबरों पर की थी वीडियो कॉल:
पुलिस ने कहा कि मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने कई अंतर्राष्ट्रीय नंबरों पर वीडियो कॉल भी की थी. पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए खुद को भारतीय सेना का कैप्टन शेखर बताता है.
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने कुछ विदेशी नागरिकों के साथ भी बातचीत की है और उनके साथ कुछ वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!