महिला बंदियों के लिए हस्तकला (कढ़ाई) में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]


बीकानेर, 23 जनवरी। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, केन्द्रीय कारागृह और रोटरी क्लब आद्या के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को केंद्रीय कारागृह में ‘समावेश-नयी राह का ताना-बाना’ के तहत महिला बंदियों के लिए हस्तकला (कढ़ाई) में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि थी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता, आत्म सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन की भावना का विकास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
प्रशिक्षण उपरांत सभी महिलाएं अपना कार्य आरम्भ कर कारागृह में रहते हुए रोजगार प्राप्त कर स्वयं के साथ अपने आश्रितों को भी लाभान्वित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य धारा में जुड़कर महिलाएं स्वालम्बन की और अग्रसर हो सकेंगी और समाज में इसे सकारात्मक पहल के रूप में देखा जाएगा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने महिलाओं से संवाद किया व उन्हें आगे बढाने हेतु प्रेरित किया।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कहा कि प्रशिक्षण महिलाओं का मनोबल बढ़ाने और स्वालम्बन की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी महिलाओं को प्रशिक्षण किट दिए गए, जिससे महिलाएं कढाई प्रशिक्षण उपरांत अपना कार्य कर सकती हैं।
केन्द्रीय गृह अधीक्षक सुमन मालीवाल ने महिला एवं पुरूष जेल की सकारात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब आद्या के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!