महिला से गलत व्यवहार करने पर ट्रेनी SI सस्पेंड:ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट का मामला दर्ज कराया था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महिला से गलत व्यवहार करने पर ट्रेनी SI सस्पेंड:ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट का मामला दर्ज कराया था

नोखा

पीड़ित महिला के साथ असंवेदनशील व्यवहार करने पर नोखा थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु उप निरीक्षक रमेश कुमार पुत्र चेनाराम को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान उप निरीक्षक का मुख्यालय पुलिस लाइन बीकानेर रहेगा। जांच पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थापित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुम कायल को सौंपी गई है।

पीड़िता से असंवेदनशील व्यवहार का आरोप

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों नोखा थाने में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। आरोपियों ने मारपीट कर महिला का पैर तोड़ दिया। महिला पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच प्रशिक्षु उप निरीक्षक रमेश कुमार को सौंपी गई। जांच अधिकारी रमेश ने पीड़ित महिला के साथ असंवेदनशील व्यवहार किया है।

आईजी से मिला पीड़ित पक्ष, बताई व्यथा

पीड़ित पक्ष गुरुवार को बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश से मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि छह साल पहल मालचंद सारस्वत की बेटी सरिता का विक्रम और गवरज्या का पवन के विवाह हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद ही सास आशा देवी, ससुर जगदीश शर्मा, सरिता का पति विक्रम एवं गवरज्या का पति पवन और दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। दो अगस्त को चार बजे गवरजा का पति पवन घर पर आया और सरिता के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट में आरोपियों ने सरिता का पैर तोड़ दिया। अभी सरिता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। प्रतिनिधिमंडल में विवाहिता के परिजन रामेश्वरलाल सारस्वत, मालचंद सारस्वत, गवरज्या शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Categories:
error: Content is protected !!