महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत 20 महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 20 महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत 18 जुलाई 20 महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ दूर क्षेत्र से आई महिलाओं ने बताया कि सीखने का उद्देश्य ना केवल एक शौक को पूरा करता है बल्कि रोजगार और बुटीक खोलने के भी अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि कौशलेश गोस्वामी जी तथा सरोज जांगिड़ का केंद्र निर्देशिका रेशमा वर्मा ने ऊपर ना पहना कर स्वागत किया।कौशलेश गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो भी सीखो लगन से सीखो।जीवन में आने वाली समस्याओं के आगे डट के खड़े रहो,जीत हासिल जरूर होगी। इसी के साथ रेशमा वर्मा ने बताया कि शिक्षा के रूप में कौशल के रूप में एक अपनी अलग पहचान बनाकर रोजगार और स्वरोजगार का विकास करके हर घर की महिलाएं समाज को एक विकास की गति प्रदान करती हैं।सरोज जांगिड़ जी ने महिलाओं को बताया कि किस प्रकार महिलाएं पुराने कपड़ों को एक नया रूप देकर डिजाइन करके पहन सकते हैं और सेल भी कर सकते हैं और इसी के साथ महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करके आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।

Categories:
error: Content is protected !!