मां के लिए वॉट्सऐप स्टेटस लगाकर सुसाइड किया:सरकारी स्कूल में नीम के पेड़ से फंदा लगाया; पिता बोले- तनाव में था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मां के लिए वॉट्सऐप स्टेटस लगाकर सुसाइड किया:सरकारी स्कूल में नीम के पेड़ से फंदा लगाया; पिता बोले- तनाव में था

बाड़मेर में एक युवक ने सरकारी स्कूल के कैंपस में पेड़ से लटककर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर अपनी मां के लिए सेड सॉन्ग लगाया।

पुलिस ने बताया- घटना बाड़मेर ग्रामीण थाने के मारूड़ी गांव में शुक्रवार बीती रात 8 बजे की है। शाम को यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सवाईराम ने पंजाबी सॉन्ग- मैनूं माफ करीं मां मेरिये, इस जनम तेरा हो ना पाया। इसका वॉट्सऐप स्टेटस लगाकर सुसाइड कर लिया।

सवाईराम ने पंजाबी सॉन्ग- मैनूं माफ करीं मां मेरिये, इस जनम तेरा हो ना पाया। इसका वॉट्सऐप स्टेटस लगाकर सुसाइड कर लिया।

पेड़ पर लटका था शव
ग्रामीण थाने के हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया- 8 बजे के करीब गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मारूड़ी के ग्राउंड में पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिली थी। मृतक मारूड़ी गांव निवासी सवाईराम (20) पुत्र कानाराम था, जिसने सुसाइड कर लिया। सवाईराम के शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाॅट्सऐप पर लगाया सैड सॉन्ग का स्टेटस
युवक के पिता कानाराम ने रिपोर्ट में बताया है कि सवाई लकड़ी का काम करता था और काफी दिनों से तनाव में था। वो बालोतरा से 2 दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार सुबह ही घर से चला गया था। इसके बाद जब वो नहीं लौटा तो काफी देर तक उसकी तलाश की। इस दौरान परिचित ने बताया कि उसने वॉट्सएप पर अपनी मां को डेडिकेट करते हुए सैड सॉन्ग भी लगाया। इसके बाद पुलिस से जानकारी मिली कि उसने फांसी लगा ली है।

Categories:
error: Content is protected !!