मानवाधिकार सुरक्षा संघ द्वारा बाल दिवस पर पवन पुरी शनि मंदिर के पास बस्ती में कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मानवाधिकार सुरक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर पवन पुरी शनि मंदिर के पास बस्ती के बच्चों के साथ 14 नवंबर का कार्यक्रम संपन्न किया गया वहां सभी बच्चों के साथ सोसायटी के पदाधिकारी और मेंबर्स ने गेम खेलें और साथ ही उन्हें 14 नवंबर की दिवस के महत्व के बारे में समझाया और बताया कि चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में इस दिन बाल दिवस मनाया जाता है क्योंकि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे मानवाधिकार सुरक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने कहा 14 नवंबर बच्चों के लिए खास स्पेशल होता है इसीलिए हमने यह प्रोग्राम बच्चों के साथ मनाया और जिला अध्यक्ष विजय मुंगिया ने सभी बच्चों को जवाहरलाल नेहरू जी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी उपाध्यक्ष ममता सिंह जी ने और गणेश सोलंकी जी ने इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया और साथ ही इसी अवसर पर बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें कॉपी पेंसिल पढ़ाई की एसेसरीज और खाने-पीने की सामग्री भेंट की गई इस अवसर पर अर्चना सक्सेना विजय मुंगिया ममता सिंह गणेश सोलंकी शशि वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!