माफी मांगनी ही होती तो… मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी ने SC में दाखिल किया हलफनामा, पढ़ें क्या है इसमें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

माफी मांगनी ही होती तो… मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी ने SC में दाखिल किया हलफनामा, पढ़ें क्या है इसमें

मोदी सरनेम केस में 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले में राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया है और कहा गया है कि यदि माफी मांगनी होती तो पहले ही कर लिया होता। उन्होंने इस मामले में माफी मांगने से इनकार कर दिया और सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाने की अपील की है।

 नई दिल्ली: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। इस मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होने वाली है। इस मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि वह इस अपराध के लिए दोषी नहीं हैं। उनकी ओर से कहा गया है कि यदि उन्हें माफी मांगनी होती तो पहले ही कर लिया होता। राहुल गांधी की ओर से बुधवार सुप्रीम कोर्ट से उनकी दो साल की सजा पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया जिससे कि वह लोकसभा की चल रही बैठकों और उसके बाद के सत्रों में भाग ले सकें।

वहीं राहुल गांधी की ओर से इन आरोपों पर ऐतराज जताया गया है कहा गया है कि बिना गलती के माफी की बात करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। 20 जुलाई को मोदी सरनेम मामले में मानहानि के लिए दोषी करार दिए गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था।

  • https://navbharattimes.indiatimes.com/जबजब अचानक सब्जी मंडी पहुंच गए राहुल गांधीजब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे तो उन्हें अपने बीच देख मंडी के सब्जी विक्रेता और मजदूर हैरान रह गए। मंडी पहुंचकर राहुल गांधी ने सबसे पहले टमाटर का भाव पूछा और उसकी बढ़ी कीमतों के बारे में भी जानकारी ली। देखें…
  • https://navbharattimes.indiatimes.com/राहुलराहुल को देख हैरान रह गए सबमंगलवार तड़के करीब तीन बजे आजादपुर मंडी में हलचल बढ़ गई। पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। लगभग चार बजे अचानक राहुल गांधी आजादपुर मंडी में पहुंचे। राहुल सबसे पहले 2 नंबर शेड की तरफ पहुंचे, जहां टमाटर व दूसरी सब्जियां बेचने वाले व्यापारी दुकान लगाने में जुट थे। अपने बीच राहुल गांधी को देख सभी चौंक गए।
  • https://navbharattimes.indiatimes.com/टमाटरटमाटर के रेट पर की चर्चाराहुल ने कई व्यापारियों और मजदूरों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सब्जी कारोबारी विजय से राहुल गांधी ने पूछा, क्या हालत हैं और क्या हो रहा है। विजय ने बताया कि बारिश के मौसम की वजह से हालत खराब है। राहुल गांधी ने टमाटर के भाव और उसके नुकसान के बारे में भी जानकारी ली।
  • https://navbharattimes.indiatimes.com/आधेआधे घंटे रहे सब्जी मंडी में लोगों के साथइसके बाद उन्होंने पंकज नाम के एक मजदूर से उसका हालचाल जाना। विजय ने बताया कि राहुल गांधी ने करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त मंडी में बिताया। दरअसल, पिछले कई दिनों से टमाटर की दरों में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को आजादपुर मंडी का एक विडियो शेयर करते हुए महंगाई पर सरकार के ऊपर शब्दों के जरिए प्रहार किया था। 
  • https://navbharattimes.indiatimes.com/धानधान की रोपाई, ट्रक की सवारी और अब मंडी का दौराबता दें, पिछले महीने उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में खेतों का दौरा किया और धान की रोपाई की थी और महिला किसानों को अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था। ट्रक ड्राइवरों की समस्याओं को समझने के लिए उन्होंने मई में हरियाणा के मुरथल से अंबाला तक ट्रक की सवारी की थी।

राहुल गांधी को इस मामले में सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के बाद 24 मार्च को इसी साल केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है और यहां भी उन्हें राहत नहीं मिलती तो वह अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!