मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ का पंजा कटा:गंभीर हालत में रेफर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ का पंजा कटा:गंभीर हालत में रेफर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

हिंडौन रेलवे स्टेशन के पास आरओबी के नीचे शुक्रवार रात मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीआरपी पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं चिकित्सकों ने गम्भीर हालात में युवक को रेफर कर दिया।

जीआरपी के हैड कांस्टेबल विश्राम सिंह, कृष्ण गोपाल व सुल्तान सिंह घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया युवक पटरी पार करते हुए खम्भा नम्बर 1136/1113 के पास मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिसमें युवक का एक हाथ व पैर में गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। घायल युवक बाजना फाटक के समीप का रवि हरिजन (35) है।

अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके एक हाथ का पंजा कट गया था। वहीं दोनों पैर भी गंभीर घायल थे। जिसे प्राथमिक उपचार कर परिजनों के पहुंचने पर रेफर कर दिया गया है। घायल की स्थिति काफी गंभीर थी। परिजनों के अनुसार घायल युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। इस दौरान पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

Categories:
error: Content is protected !!