NATIONAL NEWS

मासूम चिल्लाई- भैया सबको बता दूंगी, रेपिस्ट ने गला रेता:जयपुर में नाबालिग से रेप-मर्डर में खुलासा; आरोपी बेइज्ज्ती का बदला चाहता था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*मासूम चिल्लाई- भैया सबको बता दूंगी, रेपिस्ट ने गला रेता:जयपुर में नाबालिग से रेप-मर्डर में खुलासा; आरोपी बेइज्ज्ती का बदला चाहता था*
पिता से बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने उसकी मासूम बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी थी। जयपुर में शनिवार को हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया था। इस मामले में आरोपी ने पुलिस पूछताछ में नए खुलासे किए हैं।पुलिस ने बताया कि आमेर में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में मकान मालिक के नाबालिग बेटे ने अपना जुर्म कबूल किया है। जानकारी के अनुसार वह बच्ची को मारना नहीं चाहता था, लेकिन रेप के बाद बच्ची बोली- भैया मैं सबको बता दूंगी तो उसने चाकू से गला रेतकर बच्ची को ही मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम के पिता को मारने के लिए चाकू साथ रखकर घूम रहा था।एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ-1) सुमन चौधरी ने बताया कि 17 साल का नाबालिग हत्यारा 12वीं क्लास में पढ़ता है। सामने आया है कि कुछ समय पहले बच्ची के पिता के साथ बैठकर वह शराब पी रहा था। शराब पार्टी के दौरान बच्ची के पिता ने उसको बुरी तरह बेइज्जत किया था। काफी दिनों से वह बदला लेने की फिराक में था।

*सुबह की थी मर्डर की प्लानिंग*
शनिवार सुबह ही उसने हत्या की प्लानिंग कर ली थी। मर्डर करने के लिए चाकू भी जेब में रखकर घूम रहा था। किराएदार को काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला, इसके बाद वह घर के पास बाड़े में जाकर बैठ गया। बाड़े में बने दो कमरों के बाहर बैठकर किराएदार के घर लौटते का इंतजार कर रहा था।दोपहर करीब 1:30 बजे किराएदार की 9 साल की बेटी बाड़े के सामने से निकली। बच्ची से दरिंदगी कर बेइज्जती का बदला लेने की ठान ली। दुकान से बीड़ी का बंडल लाकर देने के लिए आवाज दी। बाड़े में आने के बाद कमरे में ले जाने के लिए पैसे देने का बहाना बनाया। पैसे देने के बहाने उसे बाड़े में बने कमरे में ले गया।

*मुंह दबाकर रेप किया, बोली-भईयां मैं सबको बता दूंगी*
बच्ची के अंदर आने के बाद कमरा अंदर से बंद कर लिया। मारपीट कर आरोपी ने बच्ची को नग्न कर दिया। मुंह दबाकर रेप किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने से बच्ची को मना किया। रोते हुए बच्ची बोली- भैया में सबको बता दूंगी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रेप के बाद उसने सोच लिया था कि बाप की बेइज्जती का बदला बेटी से रेप कर ले लिया। बाहर जाकर सबको बताने की कहने पर डर के मारे जेब में रखा चाकू निकाला। बाप को मारने के लिए आए चाकू से बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका बच्ची को मारने का मन नहीं था, लेकिन बात खुलने के डर से उसको मारना पड़ा।

*6 साल पहले बच्ची को लिया था गोद*
दौसा के रहने वाले पति-पत्नी ने बच्ची को 3 साल पहली गोद लिया था। उसकी ही बहन को बुआ ने गोद ले लिया। साल 2016 में दोनों बच्चियों को परिवार ने गोद लिया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!