NATIONAL NEWS

मिशन रोशनी के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर का नागौर में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मिशन रोशनी के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर का नागौर में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर

मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने मिशन रोशनी नशा मुक्ति महाअभियान का प्रारंभ बीकानेर स्थापना दिवस से किया था जिसके तहत बीकानेर के अंदर नशा मुक्ति निशुल्क शिविर लगाने के बाद दिनांक 18 जून 2022 को नागौर के महादेव हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

मिशन रोशनी के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर का नागौर में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर

शिविर का उद्घाटन नागौर के एमएलए एवं भाजपा अध्यक्ष श्री मोहनलाल चौधरी एवं राजस्थान प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ माधव सिंह के द्वारा किया गया शिविर में महादेव हॉस्पिटल के संचालक डॉ हापू राम चौधरी ने आए हुए अतिथियों का शानदार आतिथ्य सत्कार किया वही डॉक्टर माधव सिंह ने चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा चलाए गए मिशन रोशनी की सराहना की एवं उन्होंने बताया आज के वर्तमान युग में नशा एक अभिशाप बन गया है माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा है कि हमारा देश नशा मुक्त बने इसके लिए जो बीकानेर भाजपा कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है वही नागौर के विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष श्री मोहनलाल चौधरी ने बताया आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा चलाया गया मिशन रोशनी वास्तव में भटके हुए युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं । हापुराम चौधरी महादेव हॉस्पिटल के संचालक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं भविष्य में इसी प्रकार के निशुल्क कैंप आयोजित कर आमजन को राहत दिलाने का विश्वास दिलाया है। कैंप में मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने लगभग 60 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया एवं नशा मुक्ति के लिए काउंसलिंग की।
इस अवसर पर डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता इमरान उस्ता नीतू आचार्य अरविंद जी शेखावत,माया सोनी, रीना पवार , निशा पांडे, मोनिका पांडे देवेंद्र उपाध्याय, प्रिया राजवी सहीत बीकानेर से 13 चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता अपने निजी वाहन से नागौर जाकर इस विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाया। नागौर जिले में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर में भाग लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!