मुंबई क्राइम ब्रांच के दो अफसरों को राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़ा,देखे विडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*मुंबई क्राइम ब्रांच के दो अफसरों को राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़ा*
उदयपुर, 23 अप्रैल। उदयपुर की एसीबी टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के दो जनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

#मुंबईक्राइमब्रांच के दो अफसरों को राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़ा

रिश्वत की राशि के रूप में 4 लाख 97 हजार बरामद किए गए हैं। यह रिश्वत एक आरोपित को छोड़ने के एवज में या मामले को कमजोर करने की एवज में लेने का आरोप है। एसीबी उदयपुर के अधिकारियों के अनुसार मुंबई का क्राइम ब्रांच की टीम आईपीसी 420 के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करने उदयपुर आई थी। बताया जा रहा है कि मामले में 2 आरोपित मनीष जैन और दीपक सेठिया हैं और उन्होंने दो विदेशी नागरिकों एलेक्स चार्ल्स व मारिन जे स्मिथ के चेक के साथ गड़बड़ी कर 26 लाख 50 हजार की ठगी की थी। उदयपुर एसीबी को गोपनीय सूचना मिली कि इस मामले में आरोपित को बचाने के लिए 10 लाख की रिश्वत मांगी गई है। मामला 4 लाख 97 हजार पर बैठा। उदयपुर एसीबी के एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्ञानेश्वर जगताब एपीआई तथा प्रशांत पाटिल हेड कॉन्स्टेबल को राशि के साथ पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!