मुख्यमंत्री के काफिले को तख्तियां दिखाकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर,।आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियोंज ने नहरी क्षेत्र के किसानों को नियमित पानीदेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ढोला मारू के सामने से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को तख्तियों पर मांगे लिखकर तथा तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तथा आपस में धक्का मुक़्क़ी भी हुई।
बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर विशनाराम सियाग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जिसमें जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, भंवर कूकना,संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल,प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू शामिल थे, ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन किसानों की मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!