‘मैगी’ बनी शादी टूटने की वजह, इतनी सी बात पर दे दिया पत्नी को तलाक!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शायद आपको भी इस बात पर यकीन नहीं होगा कि एक मैगी (Maggi) की वजह से किसी का तलाक हो सकता है. लेकिन ये कोई फेक न्यूज नहीं है बल्कि सच है. एक जज (Judge) ने इस केस को मैगी केस (Maggi Case) कहकर पूरा किस्सा बताया.

आज कल बहुत छोटी-छोटी सी बात पर ही लोग शादी (Marriage) के बंधन को तोड़ देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर एक पति (Husband) ने अपनी पत्नी को मैगी खिलाने पर तलाक (Divorce) दे दिया. दरअसल पत्नी को मैगी नूडल्स के अलावा कुछ और बनाना नहीं आता था.एक रिपोर्ट के मुताबिक मैसूर के सत्र न्यायालय में एमएल रघुनाथ (ML Raghunath) एक रोचक तलाक के मामले को याद करते हुए बताते हैं कि जब वह बल्लारी (Ballari) में जिला न्यायाधीश थे, तब उनके पास एक अजीबो-गरीब मामला आया था. एक शख्स को उसकी पत्नी के सिर्फ मैगी (Maggi) बनाने से परेशानी थी.

पत्नी को खाना बनाना नहीं आता था

पति को शिकायत थी कि उसकी पत्नी (Wife) को मैगी के अलावा कुछ भी नहीं बनाना आता है. पति ने सेशन के जज को बताया कि पत्नी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों टाइम ही केवल मैगी बनाती थी. न्यायाधीश रघुनाथ ने इस केस को मैगी केस (Maggi Case) का नाम दिया. हालांकि तलाक दोनों की आपसी सहमती से हुआ. न्यायाधीश (Judge) ने बताया कि कुछ लोग तो शादी के एक ही दिन के बाद तलाक लेने पर उतारू हो जाते हैं. 

छोटी-छोटी बातों पर तलाक!

सेशन जज ने बताया कि लोग बहुत ही छोटी-छोटी बातों पर शादी के रिश्ते को खत्म कर देते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी जोड़े को अपनी शादी (Marriage) को कम से कम एक साल तो देना ही चाहिए. आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में तलाक (Divorce) के मामलों में काफी इजाफा हुआ है.

Categories:
error: Content is protected !!