मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन द्वारा गजनेर में 37 व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग, 4 रेफर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शनिवार को पीबीएम अस्पताल की एमसीएच इकाई में लगेगा शिविर

बीकानेर, 4 अप्रैल। मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन के माध्यम से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 37 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुए 4 व्यक्तियों को उच्चतर संस्थान रेफर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ गुंजन सोनी के निर्देशानुसार पीबीएम अस्पताल के कैंसर विभाग द्वारा संचालित प्रीवेंटिव ऑंकोलॉजी वैन के माध्यम से आयोजित उक्त शिविर में ओपीडी समय के दौरान ही मौके पर मैमोग्राफी, सीबीई, ओरल विजुअल एग्जामिनेशन, डिजिटल एक्स-रे, कोल्पोस्कोप, वीआईए, बीपी, आरबीएस आदि कुल 152 जांचे निशुल्क की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर की प्रभारी डॉ दुर्गावती टाक ने बताया कि मोबाइल डिटेक्शन कैंसर वेन के नोडल अधिकारी व ऑंकोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ शंकर लाल जाखड़ के निर्देश अनुसार शिविर में ऑंकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना, वैन प्रभारी कृष्ण कुमार सिहाग, नर्सिंग अधिकारी निहारिका एवं लोचन, रेडियोग्राफर खुशबू, अस्मा तथा वाहन चालक राजेंद्र सहित अस्पताल के कार्मिकों द्वारा सेवाएं दी गई।
डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि शनिवार को पीबीएम अस्पताल की एमसीएच इकाई में अर्ली कैंसर डिटेक्शन कैंप आयोजित किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!