मौसमी बीमारियों के संबंध में एक्सपर्ट चिकित्सकों के साथ चर्चा जिला मुख्यालय से जुड़े विभिन्न अधिकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में मौसमी बीमारियों विशेषकर डेंगू के संबंध में बुधवार को एक्सपर्ट चिकित्सकों के साथ आयोजित वर्चुअल चर्चा में जिला एवं उपखण्ड मुख्यालय से विभिन्न अधिकारियों ने भागीदारी निभाई।
जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र के माध्यम से संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमिंदर सिरोही, डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी चाहर, जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर भी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारी और ब्लाॅक सीएमओ इससे जुड़े। वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इसका लाइव प्रसारण भी किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!