अणुव्रत समिति, गंगाशहर ने दिया मेराथन द्वारा नशामुक्ति का सन्देश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का चतुर्थ दिवस ” नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया |

अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया कि इस दिवस को प्रातः नशामुक्ति जागरूकता हेतू मेराथन का आयोजन किया गया | मेराथन तेरापंथ भवन से आरम्भ हुईं, जिसे समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, आचार्य तुलसीशंति प्रतिष्ठान के मंत्री दीपक आँचलिया, तेरापंथी सभा के मंत्री जतन लाल संचेती, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रतन छल्लाणी, तेयुप अध्यक्ष देवेंद्र डागा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | मेराथन गौतम चौक, महाप्रज्ञ चौक, गाँधी चौक, इंदिरा चौक, और मुख्य बाजार से होते बोथरा भवन पर संपन्न हुईं | बोथरा भवन में विराजित मुनि श्री अमृत कुमार जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया |

समिति के मंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि ” मेराथन से पूर्व तेरापंथ भवन के प्रांगण में अपने मंगल सन्देश में साध्वीश्री त्रिशला कुमारी जी ने कहा कि ” आज़ कि पीढ़ी नशे से ग्रस्त होती जा रही है, ये सभी देश के भविष्य हैँ | इस पीढ़ी को शसक्त बनाना राष्ट्र को मजबूत बनाना हैँ | नशे के कारण समाज में संस्कारों का ह्यास होता जा रहा है, ये चिंतन का विषय हैँ | साध्वी श्री सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलवाया |” कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनीष बाफना ने किया |

प्रभारी दिलीप सिरोहिया बताया कि इस अवसर पर योग प्रशिक्षक धर्म चंद सोनी,नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य क़र रहें डॉ करणी दान कच्छावा, वार्ड पार्षद हेमंत कातेला, कन्हैयालाल कच्छावा,आदर्श शिक्षा निकेतन, गोपेश्वर विद्या पीठ, धनुष एजुकेशन, अर्हम इंग्लिश एकेडमी, ज्योतिबा विद्या निकेतन के प्रतिनिधियों आदि का समिति द्वारा पताका पहनाकर स्वागत किया |

प्रभारी धर्म चंद सोनी ने बताया कि ” मेराथन में विभिन्न विद्यालय, कोचिंग क्लासेज के विद्यार्थियों, योग मित्र मण्डल, विभिन्न वार्ड पार्षद, सभी सभा संस्थाओं के सदस्यगणों, क्षेत्र के निवासी गणों कि सहभागिता रही |
इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष प्रेम बोथरा भाजपा नेत्री मीना आसोपा, उपासना जैन, देवेंद्र बोथरा, राजेंद्र नाहटा, अनिल सेठिया आदि कि उपस्थिति रही |

प्रभारी पुखराज दुगड़ ने बताया कि इस मेराथन को सफल बनाने में अध्यक्ष कर्णीदान रांका, उपाध्यक्ष मनोज सेठीया, मनीष बाफना, मंत्री एड.कन्हैयालाल बोथरा, कोषाध्यक्ष विजय बोथरा, प्रचार प्रसार मंत्री शिखर चंद डागा, निःवर्तमान अध्यक्ष भंवर लाल सेठीया, गिरिराज खैरिवाल,जैन मनोज सेठीया, धर्म चंद सोनी, दिलीप सिरोहिया, पुखराज दुग्गड़,महेश गुप्ता,हेमराज गुलगुलिया, डालचंद बुच्चा, ताराचंद गुलगुलिया, आशीष गर्ग, बच्छराज गुलगुलिया, अशोक बाफना, प्रवीण सामसूखा आदि का श्रम नियोजित हुआ |

Categories:
error: Content is protected !!