युवक ने सुसाइड किया:पिता खेत पर गए, पीछे से फसल में छिड़कने वाला कीटनाशक पीया, कारणों नहीं लगा पता

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

युवक ने सुसाइड किया:पिता खेत पर गए, पीछे से फसल में छिड़कने वाला कीटनाशक पीया, कारणों नहीं लगा पता

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। - Dainik Bhaskar

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

17 साल के युवक ने घर में कीटनाशक पी लिया। अचेत हालात में परिजन उसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना खातौली थाना क्षेत्र के सिनोता गांव की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।युवक ललित केवट फर्स्ट ईयर के बाद से पढ़ाई छोड़ रखी थी। वो गांव में ही रहता था। तीन बहिनों का इकलौता भाई था। पिता खेती करते है।

चाचा मुरारी लाल ने बताया कि पढ़ाई छोड़ने के बाद सालभर से ललित पिता के साथ खेती के काम मे हाथ बंटा रहा था। रविवार शाम को पिता पुत्र ने साथ खाना खाया था। फिर पिता चने के खेत मे रखवाली के लिए चले गए। घर में ललित अपनी छोटी बहिन के साथ था। मां को आंख से कम दिखता है। ललित घर में सो रहा था। रात साढ़े 9 बजे करीब उसे उल्टी हुई। तबियत बिगड़ने पर उसे इटावा हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उसे कोटा रेफर किया। रात 12 बजे करीब कोटा पहुंचे। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। उसने गलती से कीटनाशक पीया या सुसाइड किया। इस बारें में पता नहीं। उसने किसी भी तरह की टेंशन के बारें में परिजनों को नहीं बताया

खातौली थाना हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह ने बताया ललित ने घर पर कीटनाशक पीया था। परिजन उसे इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल लाए थे। उसकी मौत हो गई। कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!