युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई रही मल्टीमीडिया प्रदर्शनी: ओमप्रकाश,केंद्रीय संचार ब्यूरो की पाँच दिवसीय प्रदर्शनी संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 18 जनवरी। केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन के साथ सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से प्रदर्शित की गई है। इससे युवा पीढ़ी को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। यहाँ से जागृत हुई युवा शक्ति भविष्य के सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना रचनात्मक योगदान देगी। अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश मेहरा ने बुधवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के समापन समारोह में यह बात कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांडले ने मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य और पिछले पाँच दिनों के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से मनोरंजक तरीके से जानकारी आमजन को देने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि पाँच दिनों में प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय प्रचार सहायक भारत भार्गव ने किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय स्तरीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, देशभक्ति गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता शामिल रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल्स भी लगाए गए थे। इनमें डाक विभाग, जिला परिषद स्वच्छता विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, जिला उद्योग और वाणिज्य विभाग, कृषि विभाग, नगर निगम, लीड बैंक एसबीआई, कृषि विभाग महिला अधिकारिता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग महिला बाल विकास विभाग आदि शामिल रहे।इस अवसर पर दर्शकों ने 360 डिग्री वीडियो, ऑनलाइन क्विज, वीआर अनुभव, सेल्फी मिरर और मोशन गेम्स में बड़ी संख्या में सहभागिता कर इसका आनंद लिया। इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में आजादी के महानायक, राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत, महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, भारतीय जनऔषधि परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया, अग्निपथ योजना, किसानों से सम्बन्धित योजनाएं, पोषण और मिशन इंद्रधनुष योजना, गतिशक्ति योजना, नयी शिक्षा नीति सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी गई थी।

Categories:
error: Content is protected !!