यूक्रेन के पड़ोसी देशों से आज विशेष उड़ानों द्वारा 2100 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया गया,अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों द्वारा स्वदेश वापस लाया जा चुका है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नागरिक उड्डयन मंत्रालय

यूक्रेन के पड़ोसी देशों से आज विशेष उड़ानों द्वारा 2100 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया गया

अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों द्वारा स्वदेश वापस लाया जा चुका है

भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों के माध्यम से आज 2,135 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है। ऑपरेशन गंगा के तहत 66 विशेष नागरिक उड़ानों के जरिए देश लौटने वाले भारतीयों की संख्या 13,852 हो गई है। वहीं, अब तक आईएएफ ने 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए कुल 10 उड़ानें भरी हैं। इसके अलावा इन देशों के लिए 26 टन राहत सामग्रियों को पहुंचाया है।

आज की विशेष नागरिक उड़ानों में 9 नई दिल्ली और 2 मुंबई में उतरीं। इन 11 उडानों में से बुडापेस्ट से 6 उड़ानें, बुखारेस्ट से 2, सैजो से 2 और कोसिसे से 1 उड़ानें थीं।

वहीं, कल यानी सोमवार को बुडापेस्ट (5), सुसेवा (2) और बुखारेस्ट (1) से कुल 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। इन उड़ानों के माध्यम से 1500 से अधिक भारतीयों को अपने देश वापस लाया जा सकेगा।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!