यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे राजस्थानी छात्र की मौत:शव लाने के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे राजस्थानी छात्र की मौत:शव लाने के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे झालावाड़ निवासी छात्र अनुदित गौतम की शुक्रवार को मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे झालावाड़ निवासी छात्र अनुदित गौतम की शुक्रवार को मौत हो गई

यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे राजस्थान के एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र झालावाड़ जिले का रहने वाला था। उसकी मौत की खबर सामने आते ही परिजनों में मातम पसरा है। इस बीच परिजनों ने सरकार से छात्र के शव को घर लाने की गुहार लगाई है।

यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के छात्र की मौत हो गई है। छात्र के परिजन उसका शव वापस लाने के लिए सरकार के गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले निवासी छात्र अनुदित गौतम यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। 6 महीने बाद उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले शुक्रवार शाम छात्र के मौत की दुखद खबर सामने आई। इससे परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, परिजनों ने सरकार से छात्र के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है.

बताया गया कि छात्र अनुदित गौतम का पासपोर्ट संख्या S3224580 है। वह यूक्रेन की बुकोविनियन यूनिवर्सिटी एमबीबीएस फाइनल वर्ष का विद्यार्थी था। 6 महीने बाद एमबीबीएस की डिग्री पूरी होने वाली थी और वह भारत आने वाला था, लेकिन उसके उससे पहले उसकी मौत की खबर सामने आई। शुरुआती जानकारी में हार्ट संबंधी रोग को मौत की वजह बताया गया है।

विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले बूंदी निवासी चर्मेश शर्मा ने झालावाड़ जिले के निवासी भारतीय छात्र अनुदित गौतम पुत्र सुमंत शर्मा की दिवंगत देह को पीड़ित परिवार के पास भारत पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है। वहीं, मामले में नई दिल्ली विदेश मंत्रालय और यूक्रेन कीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मानवीय सहायता का आग्रह किया है। छात्र के परिवार के रिश्तेदार बूंदी रहते हैं, जिन्होंने चर्मेश शर्मा को इस मामले की जानकारी देते हुए सहायता का आग्रह किया.

Categories:
error: Content is protected !!