यूक्रेन युद्ध त्रासदी में फंसे भारतीयों में बीकानेर , बज्जू के जितेंद्र डारा भी शामिल, बज्जू प्रधान भागीरथ तेतरवाल की कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मदद की अपील

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर(बज्जू)। यूक्रेन में उत्पन्न वर्तमान हालात में वहां पर कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, जो बेहद चिंताजनक है।यूक्रेन में राजस्थान के करीब 3000 छात्र फंसे हुए हैं जिनमें बीकानेर के 150 छात्र भी है। इनमे बज्जू पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल डारा नगरासर के पुत्र जितेंद्र डारा भी शामिल हैं। बज्जू प्रधान भागीरथ तेतरवाल ने दूरभाष के माध्यम से राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम जी मेघवाल से बात कर मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को अवगत कराने का निवेदन किया ताकि इस संकट की घड़ी में वहां पर फंसे समस्त छात्रों की सकुशल एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अति शीघ्र सरकार आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने छात्रों की मदद का आश्वासन दिया है।

https://youtu.be/l6Okimy9NtM
Categories:
error: Content is protected !!