रंगारंग कार्यक्रमों के साथ डीपीएस में स्पोर्ट्स मीट संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खेलों से ही टीम भावना का विकास – अलका चौधरी

बीकानेर। दयानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को अमर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत की संस्कृतियों की झलक अमर रंग मंच पर दर्शकों को देखने को मिला। समारोह में प्रतिभागियों को मैडल व प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।
शाला प्राचार्य दीपिका सहारण ने बताया समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल प्रेसिडेंट करमा बाई महिला उत्थान संस्थान की अध्यक्ष अलका चौधरी , विशिष्ट अतिथि उद्योगपति शंकर लाल सहारण , एडवोकेट जगदीश बाहरी , भंवर सिंह सहारण थे। कार्यक्रम में शाला के प्रधान भरत कुमार ठोलिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि खेल से ही एक छात्र में जिज्ञासा, धैर्य , एकाग्रता व टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने एलान किया कि भविष्य में शाला में खेल से संबंधित कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अलका चौधरी ने कहा खेल से ही जीवन में छात्र अपने छात्र जीवन में ही जय व पराजय दोनों से सीखता है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि खेल हमें दबाव सहने की शक्ति देते हैं। श्रीमती चौधरी ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए शाला प्रबंधन का आभार जताया।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट जयकिशन बाहरी ने कहा कि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होने पर ही अच्छा सोच सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल में अपने प्रतिद्वंदी को दुश्मन कभी ना समझे वह खेल भावना का सम्मान करें।

कार्यक्रम में शाला की छात्राओं ने चित्ताकर्षक वेशभूषा व गीत के बोल के अनुसार उचित भाव भंगिमाओ के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलग अलग प्रांत की वेशभूषा व गीतों के बोल से पूरे भारत की संस्कृति अमर रंगमंच पर सिमट गई। छात्राओं के नृत्य की प्रस्तुति के दौरान शाला का रंगमंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

प्राचार्य सहारण ने बताया की शाला के खेल शिक्षक मंजीत चौधरी ने आए हुए अतिथियोंका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सीमा राजपुरोहित ने किया । वहीं संचालन में सहयोग पूनम गोदारा व अनामिका सिंह ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!